अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता
गर्व का क्षण | शानदार उपलब्धि अत्यंत हर्ष के साथ साझा करते हैं कि सरदार दून पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राओं ने ब्रिगेडियर डॉ. एन. एम. सिंघवी द्वारा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु आयोजित अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विषय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अवनी (कक्षा 12 कला संकाय) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3100 की नगद पुरस्कार राशि एवं सम्मान अर्जित किया। प्राची कोठारी (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹2100 की नगद पुरस्कार राशि एवं सम्मान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता आदर्श विद्या मंदिर, कमला नेहरू नगर में आयोजित की गई। विद्यालय परिवार दोनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट वक्तृत्व कला से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी। उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते इन कदमों पर पूरे विद्यालय को गर्व है।

